राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 28 फरवरी।दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने किया।


कार्यक्रम की शुरुआत प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान विषय पर काव्य-पाठ से हुई, जिसमें बच्चों ने विज्ञान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। चयनित विद्यार्थियों ने विज्ञान पोस्टर के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।

भाषण प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की छात्राओं संस्कृति और अक्षता ने विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों के लाभ एवं हानि पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान में नवाचार, नई तकनीकों और वैज्ञानिक उपलब्धियों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने विद्यार्थियों को जेयूआईटी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट उत्कृष्ट प्रदर्शन और पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी.आर. गुप्ता तथा सदस्य प्रमोद कुमार एवं मुकेश कुमार ने भी विद्यार्थियों को विज्ञान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: