रंगोत्सव के रंगों में सराबोर हुआ शाहपुर, विधायक केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्रवासियों संग मनाई होली

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शाहपुर ) 4 मार्च।
आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत स्थित अपने आवास पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों, महिला कांग्रेस, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों तथा अपने परिवार के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगोत्सव का यह पावन पर्व होली सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए।
उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सहयोग, स्नेह और भाईचारा यूं ही बना रहे तथा शाहपुर वासियों के लिए यह होली का पर्व सदैव मंगलमय और सुखद रहे।
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने उन्हें गुलाल लगाकर होली की बधाई दी, वहीं उन्होंने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।
होली के इस रंगारंग आयोजन में पारंपरिक गीत-संगीत और आपसी मिलन ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा पठानिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ब्लॉक महिला कांग्रेस प्रधान नीना ठाकुर, रीना पठानिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, शशि मेहता, सरिता सैनी, पुष्पा जरयाल, अनीता, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


