गीत-संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी सरलता से प्राप्त होती है और इनसे लाभ उठाने की प्रेरणा मिलती है

बामटा और कुड्डी पंचायत में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )06 मार्च। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला बिलासपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बामटा तथा ग्राम पंचायत कुड्डी में लोगों को जागरूक किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अध्यक्षता सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधानों ने की।

विभाग द्वारा अनुमोदित सांस्कृतिक दल नटराज संस्कृति कला मंच के अन्य कलाकारों ने लोकगीतों और नुक्कड नाटाकों की प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, रोज़गार, गृह अनुदान योजना व स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी सरल और मनोरंजक ढंग से ग्रामवासियों तक पंहुचाई। कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं में अनुसूचित जाति से सम्बन्ध रखने वाले 18-55 आयु वर्ग के लोगों को, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो उन्हें व्यवसाय हेतु 50 हजार से 1.40 लाख रुपये तक का ऋण 6.50 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा 50 लाख रुपये तक का ऋण 8 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त कलाकारों ने नशामुक्ति का संदेश भी दिया और समझाया कि किस प्रकार नशा युवाओं एवं समाज को प्रभावित कर रहा है और इससे दूर रहना क्यों आवश्यक है।

इस अवसर पर लगभग 50 से 60 लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी सरलता से प्राप्त होती है और योजनाओं लाभ उठाने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में बामटा पंचायत के निवर्तमान प्रधान विक्रम ठाकुर और कुड़ी पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार शर्मा के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: