लंबलू के पास 20 मार्च तक बंद रहेगी मुख्य सड़क

लंबलू के पास 20 मार्च तक बंद रहेगी मुख्य सड़क

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर ) 06 मार्च। हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के सुदृढ़ीकरण के कार्य के चलते यह मुख्य सड़क लंबलू के पास 20 मार्च तक बंद रहेगी।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एडीसी एवं कार्यकारी जिलाधीश अभिषेक गर्ग ने बताया कि हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के सुदृढ़ीकरण के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस मुख्य मार्ग पर लंबलू के पास वाहनों की आवाजाही 20 मार्च तक बंद की गई है।

इस दौरान हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले वाहन लंबलू से डायवर्ट होकर डुघली, डबरेड़ा और नुहाड़ा से होते हुए कैहरवीं चौक पर मुख्य सड़क तक पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार भोरंज की ओर से आने वाले वाहन भी कैहरवीं चौक से नुहाड़ा, डबरेड़ा और डुघली से होते हुए लंबलू में मुख्य सड़क तक पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: