डॉ. शांडिल 13 मार्च को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 12 मार्च। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 13 मार्च, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।

डॉ. शांडिल 13 मार्च, 2026 को प्रातः 11ः40 बजे कंडाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत जधाणा के गांव कुफ्टू में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।


