जिला में गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर्याप्त, विभाग कर रहा नियमित मॉनिटरिंग

जिला में गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर्याप्त, विभाग कर रहा नियमित मॉनिटरिंग

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 12 मार्च।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी द्वारा जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर तथा पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया है कि जिला में गैस और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि जिला में गैस तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में 24 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके पास 14.2 किलोग्राम के 5376 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के 997 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार जिला के 84 पेट्रोल पंपों पर 9,18,892 लीटर पेट्रोल तथा 9,99,424 लीटर डीजल का भंडार उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां कहीं कमी आ रही है वहां आपूर्ति की जा रही हे। उपभोक्ता सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार बुकिंग करवाकर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: