डॉ. शांडिल 26 मार्च को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 24 मार्च। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 26 मार्च, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।

डॉ. शांडिल 26 मार्च, 2026 को दोपहर 12.05 बजे बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन की आधारशिला रखेंगे।


