डीडब्ल्यूपीएस कंडाघाट में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र सम्मानित

डीडब्ल्यूपीएस कंडाघाट में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र सम्मानित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 18 अप्रैल। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में शनिवार को विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


होली उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) में नर्मदा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कावेरी हाउस और ब्रह्मपुत्र हाउस क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अतिरिक्त, कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 3 से 5) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा मध्य वर्ग (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

हाल में ही डॉक्टर यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी में आयोजित राष्ट्रीय इंटर स्कूल क्रिकेट लीग में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने अपने संबोधन में कहा कि पुरस्कार विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करते हैं, जिससे वे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी. आर. गुप्ता, सदस्य प्रमोद कुमार एवं मुकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: