जिला सोलन पुलिस द्वारा न’शा तस्करी करने वाले 07 न’शा तस्कर गिरफ्ता’र

जिला सोलन पुलिस द्वारा न’शा तस्करी करने वाले 07 न’शा तस्कर गिरफ्ता’र

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 20 अप्रैल।जिला सोलन पुलिस द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में, जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ पिछले एक सप्ताह में 03 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में हिमाचल प्रदेश तथा अन्य राज्यों के रहने वाले कुल 07 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6.10 ग्राम चिट्टा तथा 1.032 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।

मामलों का विवरण:
पहला मामला कंडाघाट का है बता दे कि 14 अप्रैल को जिला सोलन पुलिस की SIU टीम द्वारा कंडाघाट क्षेत्र में एक गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके एक आल्टो कार में सवार रामपुर निवासी दो युवकों उम्र 25 व 21 वर्ष के कब्जे से 6.10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई । दोनों आरोपियों को मौके पर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में मामला दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान प्रयुक्त वाहन को जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है । दोनों आरोपियों को दिनांक 15-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है, साथ ही, आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है I मामले में आगे का अन्वेषण जारी है। दूसरे मामले में शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोरो-कैंथड़ी, जिला सोलन निवासी 03 युवकों, जिनकी आयु क्रमशः 36, 29 एवं 37 वर्ष पाई गई, को कोरो-कैंथड़ी सड़क के किनारे पार्क की गई एक महिंद्रा XUV गाड़ी में बैठे हुए पाया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 783 ग्राम चरस बरामद की गई। तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा इस प्रकरण में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 18-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही, आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। वही तीसरे मामले में 19 अप्रैल को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अर्की व कुनिहार निवासी 02 युवकों (आयु 31 वर्ष एवं 32 वर्ष), जो एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, के कब्जे से 249 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 20-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

error: