एयर रे’ड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल 24 अप्रैल को सोलन में

एयर रे’ड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल 24 अप्रैल को सोलन में

रात्रि 08.30 बजे से वार्ड नम्बर 7 में होगी आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 23 अप्रैल। ज़िला सोलन में आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ी करने के उद्देश्य से 24 अप्रैल, 2026 को एयर रेड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के आदेशक संतोष शर्मा ने दी।
संतोष शर्मा ने कहा कि यह मॉक ड्रिल 24 अप्रैल, 2026 को रात्रि 08.30 बजे से ठोडो मैदान सोलन से सटे वार्ड नम्बर 7 में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान इस वार्ड में नियंत्रित ब्लैक आउट भी किया जाएगा।
आदेशक ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान जवाहर पार्क में स्थित अलार्म को भी बजाया जाएगा ताकि सभी को सतर्क किया जा सके।
उन्होंने कहा कि एयर रेड तथा बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन केन्द्रीय गृह मंत्रालय तथा प्रदेश के निदेशक अग्निशमन सेवाएं द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में किया जा रहा है।
संतोष शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार के भ्रम अथवा घबराहट की स्थिति में न रहें क्योंकि यह एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना एवं सुदृढ़ बनाना है।
आदेशक गृह रक्षा ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि में ज़िला प्रशासन का सहयोग करें ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं सहायता पहुंचाई जा सके।

error: