न’शीली दवाओं के दु’रुपयोग के खिला’फ भां’ग उखाड़ अभियान

नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ भांग उखाड़ अभियान।

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 20 जून। कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में आज सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रधानाचार्या रमा शर्मा जी और अध्यापकों की अगुआई में भाग उखाड़ अभियान में भाग लिया गया।

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आस पास लगी भांग को उखाड़ फैंका गया और यह प्रण लिया कि कभी भी नशे की ओर कदम नहीं बढ़ाएंगे और नशा करने वालों के लिए भी नशा न करने के लिए अभियान चलाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा जी ने बोलते हुए कहा कि बच्चों का यह कार्य सराहनीय है और उनका नशे के खिलाफ प्रण एक नई रोशनी की ओर राह दिखाता है, क्योंकि जिस तरह आज की युवा पीढ़ी नशे के भंवर में फंसती जा रही है वहां देश का भविष्य भी एक गहरी खाई में डूबता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: