एंटी चि’ट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे

एंटी चि’ट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे

खिलाड़ियों को चि’ट्टा मुक्त मंडी की दिलाई गई शपथ

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी) 09 जुलाई ।
जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए। टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा “चिट्टा मुक्त मंडी–नशामुक्त हिमाचल” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह अभियान प्रदेश में चल रहे व्यापक एंटी-चिट्टा जनजागरण अभियान का हिस्सा है।
पहले सेमीफाइनल में सुंदरनगर एफसी और मैजीशियन एफसी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मैजीशियन एफसी ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में नेपोलियन एफसी ने एसपी-7 को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
मैचों से पूर्व सभी खिलाड़ियों को “चिट्टा मुक्त मंडी” की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवन अपनाने का संकल्प कराया गया।
अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 जुलाई को मैजीशियन एफसी और नेपोलियन एफसी के बीच खेला जाएगा।
मैचों के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और युवाओं ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रशासन ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान “नशे को ना, खेलों को हां” का संदेश प्रमुख आकर्षण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: