निर्विरोध चुने गए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

सीमा देवी बनीं जिला परिषद अध्यक्ष और अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष, उपायुक्त ने दिलाई शपथ

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला ) 20 जुलाई ।जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को धर्मशाला स्थित जिला परिषद सभागार में चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। वार्ड-8 (कल्याड़ा) से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सीमा देवी को जिला परिषद कांगड़ा का अध्यक्ष तथा वार्ड-53 (शेखुपुरा) से निर्वाचित सदस्य अभिमन्यु कंवर को जिला परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
जिला परिषद कांगड़ा में कुल 54 सदस्य में से चुनाव प्रक्रिया में 39 सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सीमा देवी एवं उपाध्यक्ष अभिमन्यु कंवर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित समस्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: