सुनील शर्मा बिट्टू ने सनेड़ और फाफन में सुनीं जनसमस्याएं

सुनील शर्मा बिट्टू ने सनेड़ और फाफन में सुनीं जनसमस्याएं

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )20 जुलाई। राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू आम लोगों के साथ सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं के निवारण करने तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इन दिनों हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को ग्राम पंचायत उखली के गांव सनेड़ और फाफन का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं। गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष पेयजल और विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याएं रखीं। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने, क्षेत्र के मोक्षधाम की सड़क के निर्माण, महिला मंडल के भवन की मरम्मत एवं इसके साथ ही अतिरिक्त कमरे के निर्माण की मांग भी रखीं।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने गृह जिला के चहुमुखी विकास के लिए कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। इनके अलावा हमीरपुर में विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के राज्य स्तरीय कार्यालय भी स्थापित किए गए हैं। कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों को भी हमीरपुर शिफ्ट किया जा रहा है। इससे जिला हमीरपुर के विकास को बल मिलेगा।
इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ नेता होशियार सिंह, पूर्व प्रधान जुगल किशोर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर, पंचायत प्रधान सुमना कुमारी, उपप्रधान दौलत राम, महिला मंडल प्रधान बबली देवी, पंचायत सदस्य किरण कुमारी, मौजी राम, सतीश ठाकुर, जुगल किशोर, सुनीता देवी, रेखा कुमारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: