शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक

शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (नाहन ) 22 जुलाई। अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर शिवानी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद भवन के सभागार में नवगठित जिला परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष जिला परिषद ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों तथा अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की जनता ने सभी सदस्यों को आशा और विश्वास के साथ इस सदन में भेजा है, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सभी का दायित्व है, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जन हित के मुद्दों को गंभीरता से लें और विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ को मिल सके।
बैठक मंे गत बैठक के आय व्यय का अनुमोदन, वित वर्ष 2026-27 के बजट अनुमोदन तथा मनरेगा/वीबीजी-रामजी के तहत 501 करोड़, 47 लाख, 18 हजार के 32 हजार, 499 प्रस्तावित विकास कार्य के अनुमोदन के अतिरिक्त 15वें वितायोग के तहत अनुदान राशि पर भी चर्चा की गई।
बैठक में पेयजल, सड़क, विद्युत समस्या इत्यादि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुुर ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा, एएसपी योगेश रोल्टा, उपाध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर बलदेव भण्डारी, जिला परिषद सदस्य तथा सभी पंचायत समितियों के अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: