एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर परिषद बिलासपुर ने किया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर परिषद बिलासपुर ने किया पौधरोपण

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )22 जुलाई। नगर परिषद बिलासपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जमुना, उपाध्यक्ष नरेन्द्र पंडित, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी, समस्त नगर परिषद पार्षद, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष नरेन्द्र पंडित ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो यह अभियान प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने भी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित पार्षदों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में सीएमएम डेएनयूएलएम बिलासपुर बंदना लखनपाल, मनीष ठाकुर, सीओ सुनीला कुमारी, शिवानी ठाकुर तथा शहरी आवास योजना से रिशांत चौहान एवं शिवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: