देश की प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों में मिलेंगे रोजगार के अवसर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला ) 22 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 25 एवं 26 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय, नगरोटा बगवां में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को देश की प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में देश की विभिन्न नामी-गिरामी कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री, होटल मैनेजमेंट तथा किसी भी ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार भाग ले सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां एवं छायाप्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण (यदि हो), पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथियों में रोजगार मेले में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


