अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के संबंध में की प्रेस वार्ता

मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 650 पुलिस जवान तैनात, सभी पुख्ता प्रबंध पूरे : पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (चम्बा ) 25 जुलाई ।
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 से संबंधित प्रबंधो के अलावा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त व अधिकारी मिंजर मेला समिति अमित मैहरा ने आज बचत भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
अमित मैहरा ने मेले के दौरान प्रत्येक सांस्कृतिक संध्याओं में मुख्य कलाकारों के बारे जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई को प्रथम सांस्कृति संध्या में इशांत भारद्वाज प्रस्तुति देंगे। 27 जुलाई दूसरी सांस्कृति संध्या में सुनील राणा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 28 जुलाई को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। 29 जुलाई को चौथी सांस्कृतिक संध्या में यासिर देसाई लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसी तरह 30 जुलाई को मेले की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में अंकुश भारद्वाज अपनी प्रस्तुति देंगे। 31 जुलाई को छठी सांस्कृतिक संध्या में जस्सी गिल और बबल राय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को सातवीं सांस्कृतिक संध्या में असीस कौर अपनी प्रस्तुति देंगे तथा 2 अगस्त को मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गिप्पी ग्रेवाल लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा प्रथम सांस्कृतिक संध्या 26 जुलाई को इशांत भारद्वाज, अरविन्द कुमार, गुलशन पाल, करण, नरेन्द्र महाजन, भूपेश तूर, अजीत भट्ट एण्ड पार्टी भी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी इसी तरह 27 जुलाई को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सुनील राणा, अनुज शर्मा, जितेंद्र पंकज शर्मा, नरेन्द्र कुमार निट्टू, भावना जरयाल, नवीन और शिव कुमार एण्ड पार्टी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के आलावा विभिन्न क्षेत्रों से सांस्कृतिक दल भी मिंजर मेले में अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में विभिन्न नई गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। इनमें स्वयं सहायता समूह मेला प्रमुख है, जिसके अंतर्गत 16 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इन स्टॉलों पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। मिंजर मेले के शुभ आरम्भ अवसर पर नाटी प्रतियोगिता किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी, विजेता टीम को 51 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मिस मिंजर कवीन प्रतियोगिता, एंटी चिट्टा अभियान के तहत नुककड़ नाटक प्रस्तुतियाँ , पुस्तक मेला, स्वास्थ्य शिविर, विधिक सेवा शिविर जहाँ मुफ्त कानूनी सलाह ली जा सकेगी भी आयोजित किए जाएंगे।

मिंंजर मेले के दौरान सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं बारे जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मिंजर मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि मिंजर मेले में कुल 650 सुरक्षा कर्मियों के अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी इव टीसिंग दल, नशे की तस्करी और रोकथाम के लिए एंटी चिट्टा दल और ख़ुफ़िया दल भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्किंग की सुविधा पुलिस ग्राउंड बारगाह में की गई है और सायं चार बजे से भरमौर चौक से मुख्य शहर की और वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 और 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है वहीं चौगान नंबर 1 में पुलिस का कण्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि मिंजर मेले में विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं जिसमें नए खेल शामिल किए गए है जैसे चम्बा का पारम्परिक खेल कोड़ी, महिला कबड्डी, जूनियर हॉकी और जूनियर बास्केट बाल है । पुलिस अधीक्षक ने मेले के दौरान नागरिकों से कानून का पालन करने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: