जुब्बल नगर पंचायत के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मिलकर करेंगे कार्य – रोहित ठाकुर

जुब्बल नगर पंचायत के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मिलकर करेंगे कार्य – रोहित ठाकुर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 25 जुलाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र जुब्बल में नगर पंचायत जुब्बल की नवनिर्वाचित अध्यक्षा अनीता चौहान एवं अन्य सदस्यों द्वारा आयोजित जन आभार समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर उन्होंने अनिता चौहान एवं अन्य निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनायें दीं और भविष्य में जुब्बल नगर पंचायत के सम्यक और संतुलित विकास की उम्मीद भी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के पंचायती राज एवं शहरी निकाय के चुनाव में हमें आशा के अनुरूप परिणाम मिले हैं, जिसका तात्पर्य यह है कि जुब्बल नावर कोटखाई की जनता ने सकारात्मक और विकास की राजनीति का समर्थन किया है। गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न नगर पंचायत चुनावों में जुब्बल नगर पंचायत से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 में से 6 सीटों पर विजय प्राप्त कर जनता का विश्वास अर्जित किया है और 15 सालो के बाद नगर पंचायत जुब्बल में कांग्रेस को जीत मिली है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि इन चुनावों में महिला शक्ति विशेष रूप से उभर कर सामने आई है। जहाँ तीनो जिला परिषद की सीटों पर महिला उम्मीदवार विजयी रही वही नगर पंचायत जुब्बल में भी अनीता चौहान अध्यक्षा बनी। कोटखाई से विजय राजटा को भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली और वह खंड विकास समिति कोटखाई की प्रथम अध्यक्ष बनी और खंड विकास समिति जुब्बल की अध्यक्ष भी कमलेश झगटा बनी। इसके अतिरिक्त भी बहुत सारी पंचायतों में महिला प्रधान और उप-प्रधान के पदों पर निर्वाचित हुई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही एक मजबूत और स्वस्थ समाज की नींव हैं।
इस अवसर पर रात्रि भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दीं जिनमे हिमाचल के सिरमौर से सम्बन्ध रखने वाले कपिल शर्मा ने अपनी नाटियों से समा बांधा और साथ ही रोहड़ू क्षेत्र के दिवान सिवान ने भी लोगों को झूमने पर विवश किया। साथ ही जुब्बल के विनोद शर्मा ने अपनी बांसुरी की धुन से दर्शकों को मन्त्रमुग्ध किया और उमेश जलटोली की प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंदर मेहता, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल देरटा, बढ़ाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी माँजटा, सरवती वार्ड से जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, कलबोग वार्ड से जिला परिषद् सदस्य रेखा चौहान, पंचायत समिति ब्लॉक जुब्बल की अध्यक्षा कमलेश झगटा, नगर पंचायत जुब्बल की अध्यक्षा अनिता चौहान, उपाध्यक्ष राजेश तेजटा, नगर पंचायत जुब्बल के सभी नवनिर्वाचित सदस्य, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, स्थानीय पंचायतों के प्रधान एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: