उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ली विकास कार्यों की जानकारी

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ली विकास कार्यों की जानकारी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )31 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार सुबह हमीरपुर से चंबा के लिए रवाना हो गए। वह वीरवार देर रात को शिमला से हमीरपुर पहुंचे थे और यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे चंबा रवाना होने से पहले उपमुख्यमंत्री ने जिला के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से जिला मंे जारी विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, अन्य अधिकारी तथा कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: