नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 7 तक

नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 7 तक

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )01 अगस्त। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को प्रातः 11ः30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा हेतु पात्र विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है।
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो विद्यालय में उनकी मदद के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 8219482550 और 9478179594 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: