हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 15अगस्त ।
कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि आर्य समाज शिक्षा समिति प्रधान प्रबोध चंद सूद, विद्यालय डायरेक्टर श्रीमती सुमन सूद, विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा, आर्य समाज शिक्षा समिति व आर्य समाज कंडाघाट के सभी सदस्य और अध्यापकों की उपस्थिति में बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इसके साथ ही ध्वजारोहण के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वन्देमातरम के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने पर विद्यालय की छात्राओं रिद्धिमा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ओजपूर्ण भाषण और लक्षिता द्वारा शानदार कविता वाचन किया गया। कक्षा छठी, सातवीं ओर आठवीं की छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

समर द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की सबसे शानदार ओर दिल को जीत लेने वाली प्रस्तुति छोटे- छोटे बच्चों की रही , जिन्होंने फैंसी ड्रेस में आकर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों द्वारा भी शानदार लघु नाटिका प्रस्तुत की गई । ग्रुप सॉन्ग और विद्यालय अध्यापिका सपना द्वारा गए गीत भी कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति रही । कार्यक्रम का अंत नाटी द्वारा हुआ।
मंच संचालन विद्यालय अध्यापक सुरेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। मुख्यातिथि महोदय द्वारा अपने संबोधन में संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें स्वतंत्रता के महत्व बारे बताया। इसके साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा मिठाई भी बांटी गई।


