नई पीढ़ी को केवल समझाने की नहीं, उसे समझने की भी जरूरत है …मुख्यमंत्री
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )22 अगस्त । मानसून सत्र की कार्यवाही देखने आए बच्चों से आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा परिसर में बातचीत की।
उन्होंने कहा कि अब नई पीढ़ी को केवल समझाने की नहीं, उसे समझने की भी जरूरत है। यह पीढ़ी अलग तरह से सोचती है, तेजी से सीखती है और अपने सवालों के उत्तर स्वयं तलाशना चाहती है। यही सोच कल समाज और राष्ट्र की दिशा तय करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सोच को सही दिशा देना हमारी जिम्मेदारी भी है- जिज्ञासा के साथ विवेक, स्वतंत्र सोच के साथ संस्कार और अधिकारों के साथ कर्तव्यबोध विकसित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इन बच्चों से मिलकर लगा- भारत का भविष्य सुरक्षित है और संभावनाओं से भरा हुआ भी।


