बिलासपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बिलासपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )26 अगस्त। सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 27 अगस्त को रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत, पेडों की कांट-छांट व जीओ स्वीच के पार्ट बदले के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि रौड़ा अनुभाग के क्षेत्र जल शक्ति विश्रामगृह, बैहल कंडेला, लुहणू खैरियां, एचआरटीसी वर्कशाप तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: