दिव्यांग’जन अधिकार अधिनियम 2016 पर बैठक आयोजित

दिव्यांग’जन अधिकार अधिनियम 2016 पर बैठक आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 26 अगस्त ।

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में जिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम 2016 के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को दिव्यांगजनों के सम्मान व समानता सिद्धांत अपनाने पर बल दिया ताकि वे सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें और समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर अहम भूमिका निभा सकें।

डॉ अमित कुमार शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जनजातीय जिला किन्नौर में दिव्यांगजनों के लिए जागरूकता शिविर समय-समय पर आयोजित करें ताकि वह अपने पहचान पत्र, कृत्रिम अंग, सहायता उपकरण और प्रदेश सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही समावेशी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सके।

जिला कल्याण अधिकारी श्री नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया और विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ पुष्प राज ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक उमेश्वर राणा, उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर कुलदीप सिंह डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्री ओंकार पटियाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: