मंडी में 11 व 21 सितंबर को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी )08 सितंबर। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम), सदर मण्डी चंद्र प्रकाश ने आज यहां बताया कि आगामी 11 सितंबर, 2026 तथा 21 सितंबर, 2026 को ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर छोटा पड्डल मण्डी में सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट के लिये प्रतिभागी अपने फार्म फाइल सहित लायें।
उन्होंने बताया कि 11 सितंबर, 2026 को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट के लिये 05 सितंबर, 2026 को प्रातः 11:30 बजे से Parivahan.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा 21 सितंबर, 2026 को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट के लिये 15 सितंबर, 2026 को प्रातः 11:30 बजे से Parivahan.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक कर सकते हैं।


