निदेशक ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्नों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण

निदेशक ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्नों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर ) 09 सितंबर। निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कुमुद सिंह ने आज बिलासपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों की व्यवस्था एवं उपलब्धता का जायजा लेने के लिए स्थानीय स्तर पर निहाल में संचालित थोक गोदामों तथा उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शीतल कुमारी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पंकज शर्मा तथा विभागीय निरीक्षक विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थोक गोदाम प्रभारियों को खाद्यान्नों के उचित रख-रखाव, सुरक्षित भंडारण तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्धारित खाद्यान्न एवं अन्य नियंत्रित वस्तुएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है।

कुमुद सिंह ने जिला बिलासपुर के क्षेत्रीय निरीक्षकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं तक निर्धारित नियंत्रित वस्तुओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिले में खुले बाजार तथा उचित मूल्य की दुकानों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए, ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित गुणवत्ता की नियंत्रित वस्तुएं उपलब्ध हो सके तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर के कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं से प्राप्त मांगों एवं शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: