एमएलएसएम कॉलेज में युवाओं का खुला संवाद

एमएलएसएम कॉलेज में युवाओं का खुला संवाद

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर ) 10 सितंबर ।

युवाओं में मानसिक तनाव, नशे के बढ़ते खतरे तथा वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में “ओपन माइक संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद किया।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने मानसिक तनाव कम करने के उपायों, अपने अनुभवों और संभावित समाधानों को लेकर खुलकर विचार साझा किए। एसडीएम अमर नेगी ने जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक तनाव और कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे युवा कई बार नशा बेचने वालों के जाल में फंस सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने, सही संगति रखने तथा अपनी समस्याओं पर परिवार, मित्रों और अन्य विश्वसनीय लोगों से समय पर संवाद करने तथा अपने आसपास जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्ति और स्वच्छ पर्यावरण को जनआंदोलन बनाने में सहयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. धर्मेश शर्मा, प्रोफेसर फार्माकोलॉजी, हिमाचल डेंटल कॉलेज एवं क्रयाश के संस्थापक ने “स्वच्छ हवा, नशा मुक्त सुंदरनगर” अभियान के उद्देश्यों और इसमें युवाओं की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की वैज्ञानिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदूषित हवा श्वसन तंत्र के साथ-साथ हृदय, मस्तिष्क और समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: