हिंदी भाषण में अनमोल, कविता में लक्ष्मी और प्रश्नोत्तरी में उपासना प्रथम

हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने करवाई प्रतियोगिताएं

हिंदी में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )11 सितंबर। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिंदी के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर विभाग ने शुक्रवार को सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय संस्कृति सदन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्तरीय भाषण, कविता-पाठ एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें जिला हमीरपुर के तीस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में अनमोल शर्मा ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल प्रथम, रिया शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरी द्वितीय तथा अनन्याश्री ठाकुर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर तृतीय स्थान पर रही।
कविता-पाठ प्रतियोगिता में लक्ष्मी रावमा विद्यालय मटाहणी प्रथम, युक्ति शर्मा हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर द्वितीय तथा रीत रावमा विद्यालय चौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उपासना रावमा विद्यालय जलाड़ी ने प्रथम, सेजल ठाकुर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर ने द्वितीय और अद्वैत राणा हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में भुक्कड़ स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल, वरिष्ठ साहित्यकार रत्न चंद रत्नाकर, भोरंज महाविद्यालय से डा. आशा देवी और भरठयाण स्कूल की टीजीटी नीलम कुमारी शामिल रहीं।
समारोह के दूसरे सत्र में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के पूर्व निदेशक एवं हिमाचल गौरव पुरस्कार से अलंकृत डॉ. ओपी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि, वरिष्ठ साहित्यकार दलीप सिंह ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। इस सत्र में हिंदी में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। अधिकारियों की श्रेणी में जिला सांख्यिकीय अशोक कुमार और कर्मचारियों में पंचायतीराज विभाग के सुरजीत सिंह और जिला सांख्यिकीय कार्यालय के राजेश कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, साहित्यकारों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, निर्णायक मंडल, स्कूली प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: