राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित

राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन) 12 सितंबर।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज सोलन ज़िला के सभी न्यायालयों में किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिह नेगी ने दी।
प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि ज़िला सोलन के उपमण्डल नालागढ़, कसौली, अर्की, कण्डाघाट तथा सोलन मुख्यालय में 15 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया।
उन्होंने कहा कि सितम्बर माह में प्र्री लोक अदालत सीटिंगस भी करवाई गई। इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल की अध्यक्षता में किया गया।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कुल 12275 मामलों को सुनवाई के लिए प्र्री लोक अदालत सीटिंगस एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया। इनमें से 9946 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। इन मामलों में कुल समझौता राशि 10,40,57,262 रुपए रही।
उन्होंने कहा कि इन मामलों में 10859 मोटर वाहन चलानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया। इसमें से कुल 9065 मामलों का निपटारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: