कंडाघाट में निपुण आधारित प्रशिक्षण का समापन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट ) 28 सितंबर।
शिक्षा खंड कंडाघाट में निपुण आधारित आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान क्षमता निर्माण तथा शिक्षण अधिगम सामग्री पर तीन दिवसीय कार्यशाला को दो चरणों में आयोजित किया गया । यह प्रशिक्षण पी एम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में आयोजित की गई। प्रशिक्षण की शुरुआत बी पी ओ कंडाघाट व कंडाघाट विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रत्न सिंह वर्मा की उपस्थिति में किया गया व खंड प्राथमिक अधिकारी कंडाघाट संतोष कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे । डॉ रत्न सिंह वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में हम अपने अनुभवों को एक दूसरे के साथ साझा करते हुए नई चीजों का ज्ञान प्राप्त करते हैं व इस तरह के प्रशिक्षण समय समय पर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने निपुण मिशन के बारे में बात करते हुए कहा कि निपुण मिशन में सबसे ज्यादा जोर बच्चों को आधारभूत शिक्षा प्रदान करने पर दिया जा रहा है व प्राथमिक अध्यापक ही बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव रखते है ।

वहीं खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले चरण में कंडाघाट खंड के 39 अध्यापकों ने भाग लिया व दूसरे चरण में कंडाघाट खंड के 38 अध्यापक कार्यशाला में शामिल रहें। संतोष कुमार ने बताया कि कंडाघाट खंड सहित पूरे हिमाचल में निपुण हिमाचल बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण करवाए जा रहे है जिससे अध्यापक लाभान्वित होंगे । उन्होंने इस कार्यशाला के समापन में कहा कि इस तरह की कार्यशाला निश्चित ही नई चीजों को सीखने के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे अच्छे कार्यों पर चर्चा करने का भी एक अच्छा माध्यम है । प्रशिक्षण में आर पी के रूप में प्रथम शिक्षण संस्थान से अरुण ठाकुर मौजूद रहे । अरुण ठाकुर ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को निपुण आधारित कक्षा व शिक्षण अधिगम सामग्री के बारे में बताया ।


