दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट) 29 सितंबर। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चंबाघाट स्थित शेड्स कॉलेज में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ जीके ओलंपियाड तथा चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जीके ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
जीके ओलंपियाड में विद्यालय के विद्यार्थियों राहिनी शर्मा (कक्षा प्रथम), सरस किमटा (कक्षा सातवीं) और अन्वी चंदेल (कक्षा नौवीं) ने प्रतिभाग किया। वहीं सिल्वर ज़ोन जीके ओलंपियाड में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले अनिरुद्ध बंसल (कक्षा नौवीं) को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त टैलेंट हंट प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से मैथिली (कक्षा दसवीं) ने प्रतिभाग किया।
कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
चंबाघाट स्थित शेड्स कॉलेज में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
बालक वर्ग में रिदम राणा, मनन अत्री, पार्थ विरागी, कर्श, कार्तिके, प्रणीळ और अंशुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए। बालिका वर्ग में विदिशा कंवर, अनाया वर्मा, सायशा, सात्विका, युमिका और साहना शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में हिमांश जाबुर, शौर्य शर्मा और हितेश ठाकुर ने स्वर्ण पदक, जबकि आदितराज ने रजत पदक हासिल किया। शुइरेस, पार्थ वर्मा, श्रेयस शर्मा और शौर्यन थर्म जैक ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
बालिका वर्ग में राघवी, निहारिका और राबिया ने स्वर्ण पदक, जबकि राखी और माही ने रजत पदक हासिल किए।
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भी विद्यालय की उपलब्धि
विद्यालय के विद्यार्थियों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2026 के ब्लॉक स्तरीय आयोजन में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में 35 से अधिक विद्यालयों के 241 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कक्षा 6–8 वर्ग की जूनियर साइंस क्विज प्रतियोगिता में हर्षिल वर्मा और हेतिका मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
कक्षा 9–10 वर्ग की सीनियर साइंस क्विज प्रतियोगिता में अक्षता और एंजेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रनर-अप का स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग की इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता में आरोही शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी.आर. गुप्ता तथा समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश कुमार ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं और इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: