डॉ. शांडिल 02 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (सोलन ) 1 अक्तूबर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 02 अक्तूबर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 02 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 02.00 बजे ग्राम पंचायत मशीवर के कोटला में मेला गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।


