बेटियों की मेहनत और सफलता पर हर हिमाचलवासी का सिर गर्व से ऊँचा है ….मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (शिमला ) 5 अक्तूबर।
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन करने वाली हमारी बेटियों में पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर से आत्मीय मुलाक़ात हुई। पारंपरिक हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर उनका सम्मान किया और इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
बेटियों की मेहनत और सफलता पर हर हिमाचलवासी का सिर गर्व से ऊँचा है। प्रदेश सरकार जल्द ही इनके सम्मान में समारोह आयोजित कर तीनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी और सरकारी सेवा में समायोजित करेगी। पुलिस विभाग में नौकरी न चाहने वाली खिलाड़ियों को खेल विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देंगे।
बेटियाँ यूँ ही आगे बढ़ती रहें, नए मुकाम हासिल करें और हिमाचल का मान बढ़ाती रहें। मेरी ढेरों शुभकामनाएँ।


