विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्टूबर को मंडी में

विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्टूबर को मंडी में

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (मंडी )12 अक्टूबर। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गुटकर, जिला मंडी द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 11 रिक्त पद भरने के लिए 15 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10:30
बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इन पदों में टीम लीडर के 02, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 05, सर्विस एडवाइजर के 02 तथा टेक्नीशियन के 02 पद शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए युवक एवं युवतियां पात्र होंगे। टीम लीडर के पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक तथा 02 वर्ष का सेल्स का अनुभव होना आवश्यक है। सर्विस एडवाइजर एवं टेक्नीशियन के लिए आईटीआई (मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना आवश्यक है। वहीं, सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद के लिए अभ्यर्थी का बारहवीं उत्तीर्ण अथवा स्नातक होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों में से योजना के निर्धारित पात्रता मापदंडों को पूरा करने वाले पात्र युवाओं को श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना, 2018 के अंतर्गत 1,000 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता भी अधिकतम 24 माह की अवधि के लिए प्रदान किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है अथवा जिनका पंजीकरण निष्क्रिय या समाप्त हो गया है, वे ईईएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन नया पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कर सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार कार्यालय मंडी में उपस्थित होना होगा।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: