18 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

18 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 15 अक्टूबर। विद्युत उपमंडल साइगलू के सहायक अभियंता विनीत कुमार ने आज यहां बताया कि 33/22 केवी सब स्टेशन साईगलू के अन्तर्गत आने वाले 22 केवी कोटली फीडर की आवश्यक मुरम्मत तथा नए जी०ओ० स्विच लगाने का कार्य 18 अक्टूबर, 2026 को किया जायेगा, जिस कारण फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर, 2026 को विद्युत उप-मण्डल साईगलू के अन्तर्गत इलाका कोटली, सलेतर, सुराड़ी, सैण, डंढाहल, चोपड़ा, कड़कोह, लागधार, सताहण, ढलवाणी, बरनोटा, भरगांव, डवाहण, मंडोखर, द्रुबल, कोट, कून, माहन, खलाणु तथा आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: