राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग के विद्यार्थियों ने किया दिल्ली, मथुरा, आगरा और वृंदावन का शैक्षणिक भ्रमण

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट ) 16 अक्तूबर।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलहोग के 45 विद्यार्थियों के लिए 11 से 14 अक्टूबर 2026 तक 4 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने दिल्ली, मथुरा, आगरा और वृंदावन के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया।
यात्रा का संचालन राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता अनिल पुंडीर, शिवानी कपूर, सुमन, मीनु चौहान, अमित कटोच और दीपिका कटोच की देखरेख में हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य राधा कश्यप ने यात्रा से लौटे विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे दौरों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक भावना का विकास होता है। मुझे खुशी है कि हमारे छात्रों ने इस यात्रा से नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त किया। मैं इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी शिक्षकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देती हूँ।


