लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत सोलन के पुराने विश्राम गृह से बाइक रैली निकाली गई

लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत सोलन के पुराने विश्राम गृह से बाइक रैली निकाली गई

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (सोलन) 16 अक्तूबर। ब्लॉक कांग्रेस सोलन ने शुक्रवार को “लोकतंत्र बचाओ”, “वोट बचाओ”, “देश बचाओ” अभियान के तहत पुराने विश्राम गृह सोलन से बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली पुराने विश्राम गृह सोलन से कोटलानाला तक गई और वहां से वापस पुराने डीसी ऑफिस चौक होते हुए मिनी सचिवालय सोलन तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और वोट चोरी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। डीसी सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वोट चोरी के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

रैली की अगुवाई सोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि आज भाजपा की तीन मुख्य चोरियां पूरे भारत में प्रचलित हैं, जिनमें पेपर लीक चोरी, चंदा चोरी और सबसे महत्वपूर्ण वोट चोरी शामिल है। वोट चोरी के कारण सत्ता में बैठी सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वे पूरे भारत के लोगों का विश्वास खो चुके हैं।

इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक विभाग के वॉयस चेयरमैन संजय शांडील भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि तेरह करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित करना लोकतंत्र पर सीधा आघात है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

इस रैली में प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास काल्टा, सोलन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा, शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा शर्मा, जोगिंदरा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, अमन सेठी, मनसार पंचायत के प्रधान जय प्रकाश, जौणाजी पंचायत के प्रधान सचिन कश्यप, शोबित बेहल, प्रदेश इंटक महासचिव रोहित कुमार, जतिन साहनी, विजय पूरी, विशाल शर्मा, नवीन वर्मा, राकेश मेहता, विक्रम कंवर, दीपक बनाल, हितेश ठाकुर, अजय गौतम, पुनीत नारंग, रजत थापा, निशांत मकोल, संजय शर्मा, विपिन ठाकुर, किरण, संजय बंसल, रामसिंह, मलकित सिंह, विकी, अवि आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: