सब्सिडी पर कृषि उपकरण लेना चाहते हैं तो 29 तक करें ऑनलाइन आवेदन

सब्सिडी पर कृषि उपकरण लेना चाहते हैं तो 29 तक करें ऑनलाइन आवेदन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (हमीरपुर) 24 अक्तूबर। किसानों को सब्सिडी पर आधुनिक कृषि उपकरण प्रदान करने के लिए सरकार ने वेबपोर्टल एग्रीमशीनरी.एनआईसी.इन को 25 अक्तूबर दोपहर 12 बजे से दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। ये उपकरण लेने के इच्छुक किसान इस वेबपोर्टल पर 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कृषि अभियांत्रिकी उप मिशन के माध्यम से पहाड़ी खेती के मशीनीकरण हेतु किसानों में नये विकसित उपकरण तथा आधुनिक मशीनरी को प्रचलित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग इस योजना के तहत किसानों को बड़े स्तर पर पॉवर टिल्लर, पॉवर वीडर एवं अन्य कृषि उपकरण उपदान पर उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि एग्रीमशीनरी.एनआईसी.इन पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के बाद किसानों को पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी सिस्टम के आधार पर ये उपकरण प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर निर्धारित की गई। इसके बाद 30 अक्तूबर को लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। ये कृषि यंत्र लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हांेगे। उपनिदेशक ने किसानों से आग्रह किया कि वे केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्म से स्वीकृत मॉडल के उपकरण ही खरीदें, ताकि बाद में उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: