डॉ. शांडिल 26 अक्तूबर को सोलन के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (सोलन ) 24 अक्तूबर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 26 अक्तूबर, 2026 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
कर्नल शांडिल 26 अक्तूबर को प्रातः 11.30 बजे सोलन में जन समस्याएं सुनेंगे।


