27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (सोलन ) 24 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 27 अक्तूबर, 2026 को सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां बोर्ड के सहायक अधिशाषी अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी।
उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक सोलन तहसील के पिछले क्षेत्र, भगनाल परिसर, यूरो किड्स, सतीश लॉज, ब्लिंकिट स्टोर, नर्सरी, शिव मन्दिर तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विपुल कश्यप ने कहा कि खराब मौसम अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: