महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर वार्ड नंबर 7 में भव्य कार्यक्रम आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (सोलन ) 27 अक्तूबर। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 7 में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि तथा डॉ. राजेश कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर निगम सोलन की मेयर सुषमा शर्मा , जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला, प्रियंका अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वाल्मीकि सभा द्वारा सांसद सुरेश कश्यप एवं डॉ. राजेश कश्यप को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान समाज के प्रति आपसी स्नेह, आदर और भाईचारे का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र टांक ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श हमें सदैव सत्य, समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।


