15 नवंबर तक बंद रहेगी चरोट सड़क

15 नवंबर तक बंद रहेगी चरोट सड़क

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (हमीरपुर) 28 अक्तूबर। उपमंडल सुजानपुर में सुजानपुर-चरोट-चौरी सड़क पर खडोला के पास आवश्यक मरम्मत के कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 नवंबर तक बंद की गई है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सुजानपुर-चरोट-चौरी सड़क के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस सड़क पर यातायात 15 नवंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान वाहन चालक सुजानपुर-पटलांदर सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: