नादौन में 20 पदों के लिए साक्षात्कार 13 को

नादौन में 20 पदों के लिए साक्षात्कार 13 को

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (हमीरपुर ) 06 नवंबर। भाकड़ा (ह्यूंडई) सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सर्विस एडवाइजर, इलेक्ट्रिशियन, अकाउंटेंट, सेल एग्जीक्यूटिव और मोटर मैकेनिक के कुल 20 पदों को भरने के लिए 13 नवंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अलग-अलग श्रेणी के इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास, स्नातक, बीकॉम, एमकॉम, डिप्लोमा और आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को साढे बारह हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: