वर्ष 2026-28 के लिए डोर स्टेप डिलीवरी एवं मजदूरी कार्य हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित

वर्ष 2026-28 के लिए डोर स्टेप डिलीवरी एवं मजदूरी कार्य हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (बिलासपुर )18 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक भंडारों सदर बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता एवं श्री नैना देवी जी से उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी के तहत परिवहन कार्य तथा उचित मूल्य की दुकानों पर वस्तुओं की उतराई से संबंधित मजदूरी कार्य के लिए वर्ष 2026-28 हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

निविदाएं ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से निगम की निर्धारित वेबसाइट https://hptenders.gov.in पर आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक निविदादाता अपनी निविदाएं 9 दिसंबर 2026 को सायं 4:55 बजे तक उक्त पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के उपरांत प्राप्त होने वाली तथा ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तुत की गई किसी भी निविदा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्राप्त निविदाएं 10 दिसंबर 2026 को प्रातः 11 बजे निविदादाताओं अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर अथवा उनके प्रतिनिधि के समक्ष उनके कार्यालय या उनके द्वारा निर्धारित कार्यालय/स्थान पर खोली जाएंगी। इच्छुक निविदादाता निविदा प्रक्रिया एवं आवश्यक शर्तों से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक ई-निविदा पोर्टल https://hptenders.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: