ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत कल कुछ स्थानों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (बिलासपुर) 25 नवम्बर। सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानि 26 नवम्बर को ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत विद्युत लाईन के साथ लगते पेड़ों की टहनियों की कांट-छांट का कार्य करने के चलते जिला के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र धराडसानी, कोहिना, डमली, कोठी, बैहनाजट्टां, कल्लर, बैरी, तन्यूर, भडयार, चिकनाघाट तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।