संविधान दिवस पर ऊना जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम, संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर ऊना जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम, संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (ऊना ) 26 नवंबर ।संविधान दिवस के अवसर पर जिला ऊना में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीसी कार्यालय के साथ-साथ जिले के एसडीएम कार्यालयों, सीएमओ कार्यालय, नगर निगम ऊना, नगर परिषदों, नगर पंचायतों सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में आत्मसात करने तथा संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को संविधान के महत्व तथा नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: