उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान दिवस पर शपथ

संविधान के मूल्यों और आदर्शों का पालन करने का किया आह्वान

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (बिलासपुर )26 नवम्बर। उपायुक्त किरण भड़ाना ने संविधान दिवस के अवसर पर बचत भवन में उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान के पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

शपथ के दौरान सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने, सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय दिलाने तथा विचार, अभिव्यक्ति और धर्म की स्वतंत्रता का सम्मान करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी नागरिकों के बीच भाईचारे, समानता और आपसी सम्मान की भावना बनाए रखने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: