मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन चरण-3 का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन चरण-3 का लोकार्पण किया

DPLN (शिमला )
15 मई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 43.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन चरण-3 का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा की इस आठ मंजिला भवन में आधुनिक सुविधाएं तथा 123 चार पहिया व 60 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किग की सुविधा उपलब्ध है। इसमें डिजास्टर मैनजमेंट सेल, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, जनजातीय विकास कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, मीटिंग हॉल, अधिकारियों और वाहन चालकों के लिए कमरे तथा एसबीआई और पीएनबी की शाखाओं के विभिन्न कार्यालय हैं। उन्होंने कहा कि यह नया ब्लॉक राज्य सचिवालय के कामकाज को सुगम बनाएगा।

error: