महक शोकीन द्वारा 92.4% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने पर किया सम्मानित
DPLN (कंडाघाट )दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में 24 मई को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया | इस सभा में स्कूल के पहले बैच में प्रथम आई महक शोकीन को 92.4% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया । महक शौक़ीन को उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या महोदया ने स्कूल प्रबन्धन समिति व स्कूल के समस्त कर्मचारी वर्ग की और से हार्दिक शुभकामनायें व आशीर्वाद दिया |सभा में सिल्वर जोन ओलम्पियाड में पांचवी कक्षा की हेतिका मेहता (विज्ञान में स्वर्ण ), छटी कक्षा के अनिरुद्ध बंसल (सामान्य ज्ञान में स्वर्ण ), नवमी कक्षा के आदित्य राज नेगी (विज्ञान में स्वर्ण), रयांश भारद्वाज (अंग्रेजी में रजत), बारहवीं की ख़ुशी (अंग्रेजी में स्वर्ण), बारहवी उत्तीर्ण कर चुकी महक शौक़ीन (अंग्रेजी में कांस्य) व पांचवीं कक्षा की भव्या नेगी को अंग्रेजी के लिए प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया।
प्रधानाचार्या रीना पांटा ने इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई दी व कहा कि अभी तो ये शुरुआत है आने वाले समय में कामयाबी के अनेक शिखरों पर हमें विजय पताकाएं लहरानी है | स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डी०आर० गुप्ता व अन्य स्कूल प्रबन्धन समिति के सदस्यों ने भी सभी विद्यार्थियों,, अध्यापको व विद्यार्थियों के अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी |